दो अक्टूबर को हुए,लिये अनोखा काम
गांधी लाल  बहाद्दुर,उन दोनों  के नाम ।।
=====================
अठारह सौ उनहत्तर,वर्ष समझ यह खास
दो अक्टूबर को हुये,पैदा     मोहनदास ।।
=====================
क्वार मास उन्नीस में,था  संवत  छब्बीस 
गांधीजी  पैदा   हुये,देश   नवाये   शीश ।।
=====================
पुतली   बाई  मात  थी,कर्मचन्द  थे तात
जन्म हुआ वो शहर था,पोरबन्द्र  गुजरात ।।
=====================
हिन्दू  कुल  उत्पन्न थे,वर्ण वैश्य लो जान
धर्मपरायण  मात थी,पिता  शहर  दीवान ।।
=====================
गांधीजी  ने  है दिया,अखिल विश्व को ज्ञान
सत्य अहिंसा पर चलो,धर्म यही     इंसान ।।
=====================