दोहा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैंसभी दिखाएं

उत्कर्ष दोहावली २५/५/२०१८

जनक सुता माँ जानकी,अरु दशरत सुत राम । श्री   चरणों   मे  आपके,मेरा नमन प्रणाम ।। - उत्कर्ष अज्ञानी    ठहरा    प्रभो,नहीं तनिक भी ज्ञान । क्षमा  करो   मम  भूल हे,पवन पुत्र हनुमान ।। - उत्कर्ष ज्ञान   दायनी  भगवती,रखो कलम का मान । तुरत  संभालो  काज म… Read more »

Doha Chhand / दोहा छंद

===== उत्कर्ष कृत दोहे ==== गजमुख की कर वंदना,धर शारद  का  ध्यान । पञ्च देव सुमिरन करूँ,रखो कलम का मान ।। ==============≠==== ईश्वर   के  आशीष  से,दूने  हो दिन  रात । बिन मांगे  सबको मिले,मेरी यही सौगात ।। =================== अधर  गुलाबी मधु भरे,तिरछे  नैन  कटार… Read more »

शीर्षक : चिंतन

भोर भयी दिनकर चढ़ आया । दूर हुआ  तम  का अब साया ।। कर्मवीर  तुम अब  तो   जागो । लक्ष्य साध यह आलस त्यागो ।। हार जीत  सब  कर्म  दिलाता । ध्यान  धरे  वह  मंजिल पाता ।। हार कभी न  कर्म  पर  भारी । यह सब कहते नर अरु नारी ।। कर्म  बड़ा  है भाग्य से,लेना  इतना जान । क… Read more »

श्रृंगारिक दोहे

उसका निखरा रूप था,नागिन सम थे बाल । घायल करती जा रही,चल मतवाली चाल ।। चन्द्र बदन कटि कामनी,अधर एकदम लाल । नयन   कटारी   संग  ले,करने  लगी हलाल ।। जबसे  देखा  है    तुझे,पाया  कहीं  न चैन । प्रेम   रोग    ऐसा लगा,नित बरसत ये नैन ।। प्रीतम  से होगा मिलन,आस  भरे  द… Read more »

Dohe/दोहे

प्रेम हृदय में  धारिये,प्रेम  रत्न  यह  ख़ास । जहाँ प्रेम का वास है,वही  प्रभो  का वास ।। ब्रह्मदेव   के   पुत्र  है,ब्रह्म    बना   आधार । परशुराम सम तेज है,यह ब्राह्मण का सार ।। राजपूत राजा बने,मिला  दिव्य  जब ज्ञान । मैं ब्रह्मा का पुत्र हूँ,अब  तो  मुझको जान ।।… Read more »

श्रृंगारिक दोहे :

उसका   निखरा रूप   था , नागिन     जैसे     बाल । घायल   करती   जा   रही , चल    मतवाली    चाल ।। चन्द्र बदन कटि कामनी , अधर बिम्ब सम लाल । नयन    कटारी    संग   ले , करने     लगी    हलाल ।। जबसे    देखा    है     तुझे , पाया    कहीं    न   चै… Read more »

राजस्थानी ढोला और उसकी परदेशी प्रियतमा के बीच का वार्तालाप

_राजस्थानी ढोला और उसकी परदेशी प्रियतमा के बीच का वार्तालाप_ साजन तेरे देश की,है कैसी यह रीत । जित देखूँ में झांक कें,उते मिले बस प्रीत ।। सजनी मरुधर देश ये,है वीरो की खान । आपस में मिल जुल रहें,यहाँ राम रहमान ।। साजन तेरे देश के,अलग थलग क्यों रंग ।… Read more »

दैनिक दोहे

राम राम का  राम  है,राम  जगत आधार । राम नाम के जाप से,हो   जाता भव पार ।। राम रमा हर जीव में,राम  नही  बस राम । राम राम अनुपात में,करो राम सम काम ।। नीच  कर्म  करते  अगर,नीचा कुल का नाम । नीच  संग  रहकर  मिले,नीचा  ही  परिणाम ।। उत्तम   संगत   बैठिये,त्यागो  … Read more »

दुम दार दोहा : ०१

महाशिव रात्रि ---------------- महादेव  को  था मिला,माँ  गौरा  का साथ । फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी,बनी महाशिव रात ।। रात    मंगल    फलदायी । साथ भर खुशियाँ लायी ।। मद ---- मदिरा कंचन कामिनी,और धरा का प्यार । आज जरूरत यह बने,चाहे  अंत  बिगार ।। बात  वो  ही  ना माने । सार इनक… Read more »

दैनिक दोहे : 2

अपनी किस्मत आप ही , लिख  सकते    श्रीमान । परिश्रम से   सम्भव यही , भाग्य   विधाता जान ।। कमला ,   गौरी , शारदे , जगदम्बा    के     रूप । महिमा अथाह है मात की , कहते ऋषि मुनि वेद ।। वेद   शास्त्र   औ ग्रन्थ का , रावण को   था ज्ञान … Read more »